- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में अब तक 916.36...
देवास जिले में अब तक 916.36 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज -

डिजिटल डेस्क, देवास। देवास जारी मानसून सत्र में दिनांक 25 अगस्त 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 916.36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 574, टोंकखुर्द में 728, सोनकच्छ में 1167, हाटपीपल्या में 1129, बागली में 931, उदयनगर में 1120, कन्नौद में 748, सतवास में 625 तथा खातेगांव में 1225 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में 1.22 मिमी औसत वर्षा दर्ज पिछले 24 घंटे में देवास में 06, टोंकखुर्द में 01, बागली में 02 तथा सतवास में 02 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल अब तक 759.11 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 759.11 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 567, टोंकखुर्द में 924, सोनकच्छ में 1103, हाटपीपल्या में 528, बागली में 754, उदयनगर में 712, कन्नौद में 707, सतवास में 700, खातेगांव में 837 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
Created On :   25 Aug 2020 3:52 PM IST