- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में अब तक 1131 मिलीमीटर...
देवास जिले में अब तक 1131 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

डिजिटल डेस्क, देवास। जारी मानसून सत्र में दिनांक 07 सितम्बर 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 1131 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक देवास में 710, टोंकखुर्द में 957, सोनकच्छ में 1509, हाटपीपल्या में 1387, बागली में 1074, उदयनगर में 1217, कन्नौद में 1000, सतवास में 780 तथा खातेगांव में 1545 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। पिछले 24 घंटे में हाटपीपल्या में 15 तथा अन्य केन्द्रों पर शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले साल अब तक 928.33 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 928.33 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जिसमें देवास में 733, टोंकखुर्द में 1077, सोनकच्छ में 1275, हाटपीपल्या में 811, बागली में 961, उदयनगर में 938, कन्नौद में 869, सतवास में 760, खातेगांव में 931 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।
Created On :   7 Sept 2020 1:47 PM IST