- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- सांप ने युवक को डसा, हालत नाजुक
सांप ने युवक को डसा, हालत नाजुक

By - Bhaskar Hindi |29 Jun 2022 12:47 PM IST
खामगांव सांप ने युवक को डसा, हालत नाजुक
डिजिटल डेस्क, खामगांव. सर्पदंश से एक ३२ वर्षीय युवक की हालत गंभीर होने की घटना तहसील के ग्राम पिंपलखेड में २७ जून को घटी। उस युवक को यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिंपलखेड निवासी महादेव समाधान इंगले (३२) को सोमवार २७ जून को जहरीले सांप ने काटा। जिसमें उसकी हालत गंभीर हुई। यह प्रकार उजागर होते ही रिश्तेदारों ने उसे तुरंत यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया। लेकिन हालत चिंताजनक होने से उसे अकोला रेफर किया गया।
Created On :   29 Jun 2022 6:11 PM IST
Next Story