- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- डिंडोरी
- /
- मृतक के सिर पर चोटों के निशान
मृतक के सिर पर चोटों के निशान

डिजिटल डेस्क डिंडोरी। गाड़ासरई थानांतर्गत बिठठलदेह गांव में मंगलवार की देर रात रोड किनारे एक अधेड़ की लाश मिलने से दहशत व्याप्त है। मृतक के सिर पर चोटों के निशान बताए जाते है। जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है, वहीं पुलिस तफ़्तीश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार गाडासरई थाना अन्तर्गत ग्राम विलदेह निवासी मुन्जन यादव पिता गंगा राम यादव का शव गांव के पास ही एक पुलिया के नीचे मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।बताया गया है कि मृतक अपने बड़े भाई के साथ दशगात्र में गया था। जहाँ से मुंजन अपने भाई के साथ वापस लौटा था। लेकिन रात में उसकी लाश देखी गई। वही मृतक का भाई भी गायब बताया जा रहा है। जिसके चलते मामला सन्देह के घेरे में आ गया है। मामले की जानकारी लगते ही मंगलवार की रात गाड़ासरई पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है। लेकिन अब तक हत्या के कारण अज्ञात है।
Created On :   11 Aug 2021 4:02 PM IST