- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- विदर्भ की महिला कबड्डी टीम में ...
विदर्भ की महिला कबड्डी टीम में बुलढाणा जिले की 3 खिलाड़ियों का चयन

डिजिटल डेस्क, खामगांव. हरियाणा राज्य के चरखी दादरी में ६८ वीं सीनियर महिला कबड्डी स्पर्धा १० मार्च २०२२ से १३ मार्च २०२२ तक आयोजित की गई है। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में विदर्भ राज्य की महिला कबड्डी टीम शामिल होने वाली है। विदर्भ राज्य टीम में श्री शिवाजी व्यायाम मंदिर की महिला कबड्डी टीम के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। जिसमें जयश्री राम बुंदेले कर्णधार, अनु सुरेश सरफ एवं वैष्णवी सुनील बोके की बुलढाणा जिले से चयन हुआ हैं। इन तीनों का सभी ओर से अभिनंदन हो रहा है। इन खिलाड़ियों ने अपने चयन का श्रेय महाराष्ट्र राज्य कुश्तीगिर परिषद के उपाध्यक्ष तथा बुलढाणा जिला कबड्डी एसो के अध्यक्ष गोकुलसिंह सानंदा, पूर्व विधायक दिलीपकुमार सानंदा, विदर्भ हौशी कबड्डी एसो.के अध्यक्ष अशोकबाप्पु देशमुख, सचिव जितेंद्रसिंह ठाकूर, सहसचिव सतीषभाऊ डफले को दिया है। विदर्भ राज्य का महिला कबड्डी टीम ७ मार्च को हरियाणा में आयाेजित सीनियर नेशनल कबड्डी स्पर्धा के लिए रेलवे से रवाना हुए हैं।
Created On :   10 March 2022 5:39 PM IST