- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीहोर
- /
- सीहोर: सरदार पटेल जयंती 31 अक्टूबर...
सीहोर: सरदार पटेल जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस

By - Bhaskar Hindi |27 Oct 2020 10:22 AM IST
सीहोर: सरदार पटेल जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस
डिजिटल डेस्क, सीहोर। सीहोर 31 अक्टूबर 2020 को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म तिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएंगी। एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने के लिए राज्य पुलिस और अन्य वर्दीधारी बलों तथा अन्य एजेंसियों द्वारा 31 अक्टूबर 2020 की शाम को मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम वेबकास्ट किए जाएंगे ताकि सभी आमजन इस कार्यक्रम को देख सकें। इस कार्यक्रम में कोरोना योद्धा जैसे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी इत्यादि को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करते समय कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
Created On :   27 Oct 2020 1:21 PM IST
Next Story