- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- दस हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी...
दस हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सिमरिया .। थाना सिमरिया में एक महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य किया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिमरिया में आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया। चूंकि प्रकरण महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से प्रकरण का विवेचक डीएसपी अभिषेक गौतम को नियुक्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए लेकिन आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति का था। पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जानकारी देने वाली व्यक्ति को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई थी। दिनांक २३ अगस्त २०२२ को आरोपी को निरीक्षक सुशील कुमार के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार सायबर सेल पन्ना, प्रधान आरक्षक आईमत सेन, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र बागरी, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, धीरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Created On :   25 Aug 2022 3:03 PM IST