- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- सगे भाइयों ने की बेरहमी से पिटाई ,...
सगे भाइयों ने की बेरहमी से पिटाई , घायल की अस्पताल में मौत

डिजिटल डेस्क कटनी । साउंड बाक्स बंद करने पर गाली देना बरन महगवां के सुभान सिंह (19) के लिए जानलेवा साबित हुआ। गाली देने पर दो सगे भाईयों ने उसकी इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि अस्पताल में सुभान सिंह ने दम तोड़ दिया। पहले तो पुलिस ने इसे साधारण मारपीट माना लेकिन जब घायल की मौत हो गई तो पुलिस को भी अलर्ट मोड में आना पड़ा और हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी सगे भाई रामचरण व अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर की शाम सात बजे सुभान सिंह नहर की तरफ से लौट रहा था, वह हल्का नशे में था। उसी समय रूप सिंह के खेत पास रोड पर साउंड बज रहा था और कुछ लोग नाच रहे थे। किसी ने साउंड को बंद कर दिया तो सुभान सिंह गालियां देने लगा। उसी भीड़ में रामचरण व उसके भाई अर्जुन सिंह सतेंद्र सिंह ने सुभान सिंह को पकड़ा और रूप सिंह के खेत में ले गए। वहां तेजभान गोंड़, सतेंद्र भी आ गए। सभी ने सुभान सिंह की लात, घूंसों से
जमकर पिटाई कर दी।
तीसरे दिन अस्पताल में मौत
पुलिस के अनुसार सुभान सिंह ने गालियां देना बंद नहीं किया तो रामचरण गोंड़ ने वहीं पड़ी लाठी उठाकर सुभान सिंह को सिर पर दे मारी। जिससे सुभान सिंह वहीं गिरकर बेहोश हो गया। बाद में सुभान सिंह के पिता और गांव वालों ने उसे शासकीय अस्पताल बरही में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन 22 सितम्बर को सुभान सिंह की मौत हो गई।
चार आरोपियों को भेजा जेल
बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली तहरीर के बाद धारा 302 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर साक्षियों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामचरण, अर्जुन, सतेंद्र, तेजभान गोंड को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। उसनके कब्जे से डंडा भी बरामद किया। आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी संदीप अयाची सहित खितौली चौकी प्रभारी बी.जी. चतुर्वेदी, आशीष पटेल, अंकित, मोहन यादव का सहयोग रहा।
Created On :   27 Sept 2021 2:43 PM IST