- Home
- /
- राज्य
- /
- छत्तीसगढ
- /
- राजनांदगांव
- /
- राजनांदगांव : उत्कृष्ट अंग्रेजी...
राजनांदगांव : उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 14 एवं 15 जुलाई को

By - Bhaskar Hindi |14 July 2020 11:34 AM IST
राजनांदगांव : उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए लॉटरी प्रक्रिया 14 एवं 15 जुलाई को
डिजिटल डेस्क राजनांदगांव | राजनांदगांव 13 जुलाई 2020 सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव के लिए शासन द्वारा दिए निर्देश के अनुसार विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए स्कू्रटनी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। विद्यार्थियों को नियमानुसार लॉटरी की प्रक्रिया के लिए स्क्रूटनी के बाद पात्र सूची तैयार की ली गई है। कुछ कक्षाओं में निर्धारित सीट से विद्यार्थियों की संख्या अधिक हो रही है। इसके लिए शासन के नियमानुसार जिला प्रशासन द्वारा लॉटरी की प्रक्रिया तय की गई है। लॉटरी सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजनांदगांव में निकाली जाएगी। कक्षा पहली से पांचवी के लिए 14 जुलाई 2020 को सुबह 11.30 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कक्षा पहली के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, कक्षा दूसरी के लिए दोपहर 12.30 से दोपहर 1.30 बजे तक, कक्षा चौथी के लिए दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक तथा कक्षा 5वीं के लिए दोपहर 3 बजे से दोपहर 4 बजे तक लॉटरी निकाली जाएगी। कक्षा 6वीं से 9वीं के लिए 15 जुलाई 2020 को सुबह 11.30 बजे से लॉटरी की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। कक्षा 6वीं के लिए सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, कक्षा 7वीं एवं 8वीं के लिए दोपहर 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक और कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 3 बजे से दोपहर 4 बजे तक लॉटरी निकाली जाएगी। क्रमांक 56 - निखलेश
Created On :   14 July 2020 4:38 PM IST
Tags
Next Story