- Home
- /
- राज्य
- /
- छत्तीसगढ
- /
- राजनांदगांव
- /
- राजनांदगांव : रबी वर्ष 2019-20 की...
राजनांदगांव : रबी वर्ष 2019-20 की फसल बीमा की राशि जारी : 37 हजार 293 किसानों को 162 करोड़ 56 लाख 61 हजार रूपए बीमा क्षति राशि सीधे किसानों के खाते में आंतरित

डिजिटल डेस्क राजनांदगाव | राजनांदगांव 15 जुलाई 2020 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी द्वारा रबी फसल चना, गेहूँ एवं अलसी में बीमित किसानों को दावा राशि का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जा रहा है। रबी में 46 हजार 664 ऋणी एवं 3 हजार 723 अऋणी किसानों को मिलाकर कुल 50 हजार 387 किसानों के 74 हजार 40 हेक्टेयर रकबा को बीमा आवरण में शामिल किया गया था। जिसमें गेहूँ सिंचित, गेहूँ असिंचित, चना एवं अलसी फसल का बीमा किया गया। जिसके लिए बीमा कंपनी को 3 करोड़ 48 लाख प्रीमियम राशि भेजी गई हैं। रबी में असामयिक वर्षा एवं ओला वृष्टि के कारण रबी फसलों को बहुत नुकसान हुआ था। जिसमें आयोजित फसल कटाई प्रयोग के आधार पर 37 हजार 293 किसानों को 162 करोड़ 56 लाख 61 हजार रूपए बीमा क्षति राशि के रूप में बीमा कंपनी द्वारा सीधे किसानों के खाते में आंतरित की जा रही है। दावा राशि निर्धारण - बीमित क्षेत्र के बीमित फसल में निर्धारित संख्या में आयोजित फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त औसत उपज का थ्रेसहोल्ड उपज से आकलन उपरांत प्राप्त क्षति प्रतिशत के आधार पर किसानों को बीमा दावा राशि का भुगतान बीमा कंपनी द्वारा किया जा रहा हैं। जिसके आधार पर बीमा कंपनी द्वारा कुल बीमित किसानों में से पात्र 37 हजार 293 किसानों को 162 करोड़ 56 लाख 61 हजार रूपए बीमा क्षति राशि सीधे किसानों के खाते में आंतरित की जा रही है। क्रमांक 70 - उषा किरण
Created On :   16 July 2020 3:58 PM IST