- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- अलीराजपुर: हाई स्कूल/ हायर सेकंडरी...
अलीराजपुर: हाई स्कूल/ हायर सेकंडरी परीक्षाओं में वर्ष 2021-22 से विशिष्ट भाषा एवं सामान्य भाषा का प्रावधान समाप्त

डिजिटल डेस्क, अलीराजपुर। अलीराजपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री केसी शर्मा ने बताया माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा संबंद्धता प्राप्त संस्थाओं में वर्ष 2020-21 से कक्षा 9वीं से 11वीं कक्षाओं में अब विशिष्ट भाषा एवं सामान्य भाषा का प्रावधान समाप्त किया गया है। इसके स्थान पर नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके अंतर्गत विशिष्ट एवं सामान्य भाषा के अलग-अलग पाठ्यक्रम/प्रश्नपत्र न होकर केवल एक भाषा का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। इसमें हिन्दी विशिष्ट एंव सामान्य के स्थान पर हिन्दी भाषा, अंग्रेजी विशिष्ट एवं सामान्य के स्थान पर अंग्रेजी भाषा, संस्कृत विशिष्ट एवं सामान्य के स्थान पर संस्कृत भाषा, उर्दू विशिष्ट एवं सामान्य के स्थान पर उर्दू भाषा रहेगी। इस प्रकार शैक्षणिक सत्र 2021-22 से मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षाओं में भी अब विशिष्ट भाषा एवं सामान्य भाषा के स्थान पर अब मात्र संबंधित विषय का उपरोक्तानुसार एक ही प्रश्न पत्र होगा। साथ ही हायर सेकंडरी के वाणिज्य एवं कला संकाय में अर्थशास्त्र विषय हेतु सीबीएसई अनुसार समान पाठ्यक्रम, पाठयपुस्तकें लागू की गई है। अर्थशास्त्र विषय का पाठ्यक्रम वाणिज्य एवं कला संकाय हेतु समान रहेगा। उक्त व्यवस्था के संबंध में म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी जारी किये जा चुके है।
Created On :   23 Oct 2020 2:54 PM IST