- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज...
पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज किया मामला

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। चाटगांव इलाके में सांडवा तालाब को निशाना बनाया गया है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद तालाब से पानी बर्बाद होना शुरु हो गया। पुलिस थाने में मामला दर्ज जांच शुरु कर दी गई है।मिली हुए जानकारी के अनुसार दिदुंड पुलिस थाने अंतर्गत पांच से छह गांव के किसान खेती सांडवा तालाब के पानी का उपयोग करते हैं।
पिछले कही दिनों से अच्छी बारीश के चलते तालाब लबालब भर गया था। इसके चलते किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन अज्ञात व्यक्ति ने तालाब की दीवार तोड़ दी। जिससे हजारों गैलन पानी बर्बाद होना शुरु हो गया है। केपी सोंलके की शिकायत पर पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। -
शेख वामिक, तालाब अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कराया गया है। तोड़ी हुई दीवार से पानी लगातार बह रहा है। पानी बहने के कारण जलस्तर कम हो गया। उसके बाद अब दुरुस्ती का काम किया जाएगा।
Created On :   10 Aug 2021 10:17 PM IST