- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- पवई विधायक के दिवंगत पुत्र को नम...
पवई विधायक के दिवंगत पुत्र को नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

डिजिटल डेस्क, सिमरिया .। पवई विधायक प्रहलाद लोधी के सुपुत्र महेंद्र लोधी का इलाज के दौरान दिनांक २९ अगस्त २०२२ को चिरायु अस्पताल भोपाल में दुखद निधन हो गया था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका इलाज भोपाल के चिरायु अस्पताल में चल रहा था। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली देर रात्रि उनके पार्थिव शरीर को उनके निज निवास गृह ग्राम रैयासांटा लाया गया। जहां पर आज ३० अगस्त २०२२ को उनका अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से किया गया। जैसे ही महेंद्र के निधन की सूचना उनके परिजनों व क्षेत्रवासियों को मिले पूरे क्षेत्र में गम का माहौल हो गया। आज बड़ी संख्या में लोगों के समक्ष उनके चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। ज्ञातव्य है कि महेंद्र विधायक पवई के इकलौते पुत्र थे महेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी एवं माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनके निधन से पवई विधानसभा से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके शुभचिंतकों व समर्थकों ने परमपिता परमात्मा से इस वज्रपात को परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना कीजिए।
Created On :   31 Aug 2022 4:33 PM IST