- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- बांध में डूबकर एक ने दम तोड़ा, दूसरे...
बांध में डूबकर एक ने दम तोड़ा, दूसरे की एक्सीडेंट से मौत

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। राजेवाडी बांध में डूबे शख्स का शव मिल गया है। जो बुधवार सुबह से लापता था। 51 वर्षीय जानकारी के मुताबिक सतिष आश्रूबा पोटभरे बुधवार सुबह अपने पशुओं के लिए चारा लाने घर से बांध की ओर गया था। इस दौरान पैर फिसलने से डूब गया था। परिवार वालों में उसे ढूंढने के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। उसकी जानकारी जुटाने तहसीलदार सहित एनडीआरएस का दस्ता पहुंचा था। दो दिन तक उसे ढूंछा गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद उसका शव मिला।
हादसे में एक की मौत
उधर राष्ट्रीय महामार्ग 61 पर बाइक सवार और वाहन की टक्कर हो गई। दोनो की आमने सामने भिड़ंत होने के बाद एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गुरूवार को पुलिस थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुक्तीराम शेलके निवासी (मोठेवाडी) अपनी बाइक पर गांव की ओर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार वाहने ने जोरदार टक्कर मारी। सिर पर गंभीर चोट आने से शख्स ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। शव को शासकीय अस्पताल लाकर पोस्टमार्ट किया गया। इसके बाद शव परिजन के हवाले किया गया। वाहन छोडकर चालक फरार हुआ। वाहन पुलिस ने जब्क किया है।
Created On :   9 Sept 2021 10:02 PM IST