- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास जिले में सद्भावना दिवस पर...
देवास जिले में सद्भावना दिवस पर कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई प्रतिज्ञा

By - Bhaskar Hindi |20 Aug 2020 4:19 PM IST
देवास जिले में सद्भावना दिवस पर कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई प्रतिज्ञा
डिजिटल डेस्क, देवास। देवास सद्भावना दिवस पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक, एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा दिलाई। सद्भावना दिवस पर देवास जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
Created On :   20 Aug 2020 2:44 PM IST
Next Story