- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर...
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया शाल एवं श्रीफल से किया वृद्धजनों का सम्मान

डिजिटल डेस्क, अलिराजपुर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। जिला प्रशासन तथा सामाजिक न्याय एंव निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा जिलें में संचालित वृद्वा आश्रम में निवासरत वृद्ध जनों को शाल, श्रीफल, कपडे एवं फल वितरण करते हुए आयोजित किया गया। जोबट विकासखण्ड में एन.जी.ओं द्वारा संचालित आदिवासी सहायता समिति में निवासरत् वृद्धजन महिला एवं पुरूषों को शाल, श्रीफल, कपडे एवं फल वितरण किये गये है। कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण श्री अशोक कुमार जैन ने वृद्धजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग कें कर्मचारी श्री अल्ताफ खॉन एवं जनपद पंचायत जोबट के कर्मचारी मौजूद रहे। उप संचालक सामाजिक न्याय श्री अशोक कुमार जैन ने कहॉ कि वरिष्ठजन समाज में पथ प्रदर्षक का कार्य करते है। घर परिवार में अनुशासन के साथ ही परिवार की प्रगति में भी बुजुर्गो का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वृद्धजनों का सदैव सम्मान होना चाहिए। श्री अल्ताफ खॉन ने कहा कि वृद्धों को बुजुर्ग न समझते हुए समाज को उन्हें मार्गदर्षक की तरह से देखना चाहिए।
Created On :   3 Oct 2020 1:41 PM IST