- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बालापुर
- /
- अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय मृत
अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय मृत
![Nilgai dead in collision with unknown vehicle Nilgai dead in collision with unknown vehicle](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/06/nilgai-dead-in-collision-with-unknown-vehicle_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, बालापुर | अज्ञात वाहन की टक्कर से निलगाय की घटनास्थल ही मौत हो गई। बालापुर-वाड़ेगांव मार्ग पर महावितरण कार्यालय के सामने यह घटना हुई। जल और चारे की तलाश में वन्यजीव कई बार भटकते भटकते सड़क पर आते है। अचानक सड़क पर आने से वाहनों से टकरा जाते या वाहन उन्हें उड़ा देते हैं। ऐसा ही वाकया बालापुर-वाड़ेगांव मार्ग पर महावितरण उपविभागीय कार्यालय के सामने हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निलगाय जंलसे भागकर आई और अचानक सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आ गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल होकर निलगाय घटनास्थल पर ही मृत हो गई। सड़क के बीचोबीच काफी समय तक निलगाय मृतावस्था में पड़ी रही। लेकिन उसे किसी ने भी नहीं हटाया। लेकिन खामखेड़ के सरपंच ने इस बारे में जानकारी देने से कुछ लोग आ गए और उन्होने मृत निलगाय को हटाकर सड़क के किनारे लगा दिया।
Created On :   23 Jun 2022 6:54 PM IST