- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- माजलगांव नगर निगम कर्मचारियों...
माजलगांव नगर निगम कर्मचारियों ने लाखों का कर वसूला, खाते में नहीं जमा की रकम - नोटिस जारी

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। नगर निगम कर्मचारियों ने लाखों की कर वसूली की है, लेकि रकम नगर निगम के बैंक खाते में जमा नहीं होने से मुख्याधिकारी भोसले ने 11 कर वसूली कर्मचारियों को नोटिस थमाया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के क्षेत्र से एक साल के राजस्व कर वसूली के लिए विभिन्न कर्मचारियों का चयन किया गया था। मार्च खत्म हुआ, तो भी कर वसूली कर्मचारी ने निगम के खाते में राशी जमा नहीं की। इसकी जानकारी जब मुख्याधिकारी विशाल भोसले को मिली, तो उन्होंने कर्मचारियों को अंतिम नोटिस भेजकर 15 मई तक कर वसूली की राशी नगर निगम के खाते में जमा करने का निर्देश दिया। नहीं तो नगर निगम पंचायत और औद्योगिक नगरी अधिनियम 1996 धारा 79 तहत कारवाई कर शासकीय राशी की धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों में खलबली मची है।
होगी सख्त कार्रवाई
विशाल भोसले नगर निगम मुख्याधिकारी ने बताया कि कर वसूली के तहत जिन 11 कर्मचारियों ने 33 लाख 44 हजार 994. रुपए का कर वसूला है। उसकी राशी अबतक नगर निगम के खाते में जमा नहीं हुई। इसलिए उनहें 15 मई तक राशी जमा करने का नोटिस भेजा गया है। नहीं तो मामला दर्ज किया जाएगा।
Created On :   9 May 2021 6:15 PM IST