- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- महानदी पुल: पैदल निकले राहगीर,...
महानदी पुल: पैदल निकले राहगीर, दोनों तरफ वाहनों की व्यवस्था रहने से राहत

डिजिटल डेस्क,कटनी। बरही-मैहर मार्ग पर बने महानदी पुल में चार पहिया वाहनों की आवाजाही में रोक के बाद गुरुवार को यहां का नाजारा जरा हटकर दिखाई दिया। बाइकों को निकलने की अनुमति दी गई थी। मोटरसाइकिल चालक मिट्टी के ढेर के बीच से निकलते हुए दिखाई दिए। वहीं अन्य राहगीर पैदल ही पुल को पार किए। राहत की बात यह रही कि दोनों तरफ वाहनों की व्यवस्था रही। जिससे लोगों को राहत मिली, हालांकि पुल के जर्जर हो जाने से कई तरह की परेशानी भी शुरु हो गई है।
जिसमें सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही है। कुटेश्वर, इटौरा, हरदुआ, महानदी, लखनपुरा, इटमा पांच पंचायतें ऐसी हैं। जो मैहर मार्ग में हैं। पुल पर चारपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के चलते किसानों को यह चिंता सता रही है कि वे अब बरही खरीदी केन्द्र में अपनी उपज लेकर कैसे जाएंगे। किसान रामलाल पटेल, मोहन के साथ अन्य किसानों ने बताया कि अस्थाई रुप से यदि एक नया खरीदी केन्द्र पुल के इस पार किसी सेंटर में बनाया जाता है, तभी उन्हें राहत मिलेगी। तीमुआ सरपंच तीरथ पटेल ने बताया कि इटौरा में यदि खरीदी केन्द्र बना दिया जाए तो इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। क्षेत्र के किसानों के साथ जाकर वे इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करेंगे। जिससे की किसानों की समस्या हल हो सके।
Created On :   9 Dec 2022 5:14 PM IST