- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सिमरिया में मध्य प्रदेश शिक्षक...
सिमरिया में मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, सिमरिया । विगत दिवस मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा पन्ना के तत्वाधान में शासकीय कन्या हाई स्कूल सिमरिया में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कमलेश त्रिपाठी मध्य प्रदेश प्रांतीय महामंत्री मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस प्रकाश श्रीवास्तव प्रांतीय सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस तथा दीपक तिवारी पुरानी पेंशन बहाली के जिला अध्यक्ष तथा मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस अजयगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम मां वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। मंच का संचालन प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए हमारा संघ शिक्षकों के हितार्थ सदैव तत्पर रहता है। पुरानी पेंशन दिलाना हमारी प्राथमिकता है दीपक तिवारी ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन हेतु सरकार पर दबाव बनाने हेतु सभी साथियों से ०1 मई को भोपाल पहुंचने की अपील की है। कैलाश कुमार गुप्ता शासकीय कन्या हाई स्कूल सिमरिया, लखन लाल पटेल, विनोद यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में श्री त्रिपाठी द्वारा संघ की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान करवाने हेतु प्रयास कराना संघ के पदाधिकारियों का दायित्व होता है हम सभी एकजुट होकर अपने साथियों की समस्याओं के निदान हेतु सदैव प्रयासरत रहे। इसी तारतम्य में सिमरिया तहसील हेतु नई कार्यकारणी के गठन का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस एवं पुरानी पेंशन बहाली समिति के गठन हेतु लिए गए बैठक में मुख्य रुप से विनोद यादव, जीतेंद्र राजोरिया, दिनेश कोरी, कल्पना पाठक, बंसूलाल पाल, कल्लू चौधरी सुधीर गुप्ता इत्यादि सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।
Created On :   26 April 2022 5:29 PM IST