- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- आजादी के अमृत महोत्सव पर मां...
आजादी के अमृत महोत्सव पर मां वैष्णवी रुद्र नवरात्रि उत्सव मंडल ने किया देशभक्ति कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, खामगांव. भारतीय स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर मां वैष्णवी रुद्र नवरात्रि उत्सव मंडल सिविल लाइन, भिसे प्लाट द्वारा १ अक्टूबर से ४ अक्टूबर तक देंशभक्ति पर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। जिसमें १ अक्टूबर को रात ८ बजे आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले जी.पी. आसा स्कूल के मुख्याध्यापक विजय खंडारे ने अमृत महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। जिसके बाद प्रसेनजीत संन्न्याल ने देशभक्ति के गीत गाए, जिसके बाद परिसर के ३ से १४ वर्ष के लड़कों और लड़कियों ने देशभक्ति गीतों पर अपने नृत्य प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों का आयोजन बच्चों के सुप्त गुणों को बढावा देने, उनमें देशभक्ति की भावना जगाने और सामाजिक भावना निर्माण करने के उद्देश्य से किया गया। जिसमें परिसर के ईश्वरी भुसारी, विशाखा तोलंबे, आयुषी गोले ने भारतमाता के वेशभुषा में वंदे मातरम गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि श्रेया धनभर, सौम्या अकोटकर, समृद्धि चापडगांवकर, सनवी जोशी, अनया जोशी, सुधानवी जवांजल, प्रतिधण्या उगले, खुशी इंगले एव अन्य बच्चों ने वंदे मातरम, वो भारत देश है मेरा, जहां दल दल पर सोने की चिड़िया .... वो भारत देश हैं मेरा सहित विभिन्न देशभक्ति गीतों और नृत्यों किए। दि २ अक्टूबर रविवार को रात ८ बजे थोर महापुरूष शहीद वीर पर आधारित वक्तृत्व कलापर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उपरोक्त आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों का लाभ लेने का आवाहन मंडल व्दारा किया जा रहा हैं। कार्यक्रम का बहारदार सुत्रसंचालन कु नम्रता हरसुले एवं आभार श्रीकांत भुसारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रयास कर रहे हैं।
Created On :   3 Oct 2022 6:18 PM IST