- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना...
मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2020

डिजिटल डेस्क, अलिराजपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अलीराजपुर श्री रतनसिंह गुंडिया ने बताया मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत विपत्तिग्रस्त पीडित एवं कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा बलात्कार से पीडित महिला या किशोरी, दुर्रव्यवहार से बचाई गई महिलाएं, एसिड विक्टिम, पीडित दहेज प्रताडित, अग्नि पीडित, कुंवारी माता, सामाजिक कुप्रथा का शिकार महिलाएं, निराश्रित परित्यक्त महिलाएं, बाल विवाह से पीडित बालिकाएं एवं जेल से रिहा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिससे वह आत्म निर्भर होकर स्वयं का जीवन यापन कर सकें। उक्त योजना के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम दिनांक 10 नवंबर 2020 कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कलेक्टोरेट जिला अलीराजपुर म.प्र. द्वितीय तल कक्ष क्रमांक 223 में जमा किये जा सकेंगे एवं योजना से संबंधित जानकारी के लिए कार्यालय का फोन नं. 07394-233131 पर संपर्क करें।
Created On :   3 Nov 2020 3:09 PM IST