- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- मां पर जानलेवा हमला करने वाला युवक...
मां पर जानलेवा हमला करने वाला युवक फंदे पर लटका मिला

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। अपनी मां पर जानलेवा हमला करने वाला शख्स पेड़ पर लटका मिला। आरोपी ने मां पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके बाद अब आरोपी बेटे का शव पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक पारूबाई मच्छिंद कदम महिला की उम्र 50 साल थी, जो माली पारगांव की रहने वाली थी। उसे उसके बेटे बापू मच्छिंद कदम, जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है, दोनो के बीच कहासुनी हुई, इस दौरान गुस्साए युवक ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया।
गुस्से में युवक ने मां पर धारदार हथियार से वार किया, इसके चलते गंभीर रूप से घायल महिला को बीड के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका उपचार जारी है। उधर जैसे ही फांसी पर लटका शव मिला, तो ग्रामीण पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया। यह आत्महत्या है या कोई और मामला, इसकी जांच ग्रामीण पुलिस कर रही है।
Created On :   1 Sept 2021 6:06 PM IST