- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने...
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के सामने पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- नहीं मिलता सम्मान

डिजिटल डेस्क,कटनी। सोशल मीडिया में कांग्रेस का वह वीडियो मंगलवार को वॉयरल हुआ। जिस संबंध में कांग्रेस के अंदर ही अंदर पदाधिकारियों के बीच अलग-थलग रहने की सुगबुगाहट चल रही थी। आगामी माह में घर-घर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर जिले में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे हुए थे। कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।
साथ ही सर्किट हाउस में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहीं पर राष्ट्रीय सचिव संजीव कपूर और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियदर्शन गौर के बीच तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया में वॉयरल हुआ। जिसमें सम्मान न मिलने से खफा शहर के पूर्व अध्यक्ष एवं सतना प्रभारी प्रियदर्शन गौर ने नाराजगी जताई। राष्ट्रीय सचिव से यह कह रहे हैं कि कहा अगर मेरी मेरे जिले में पूछ-परख(बखत) नहीं है तो दूसरे जिले में क्या करेंगे। ऐसा है तो कमलनाथ से बोलकर मुझे हटाए। पूरे मामले पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा बड़े परिवार में ऐसा होता है। वहीं प्रियदर्शन गौर ने कहा कि यह संगठन के अंदर का मामला है। वे इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते।
ननि की हार से सबक नहीं, गंवाई थी मेयर पद की कुर्सी
नगर निगम में मेयर पद की कुर्सी गंवाने के बाद भी कांग्रेस में खींचातानी मची हुई है। अक्सर यह बात बैठकों में भी सामने आ चुकी है। एक तरफ प्रदेश के पदाधिकारी समय-समय पर बैठक लेते हुए एकजुटता का पाठ पढ़ाते हैं। वहीं कई कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी अलग लाइन बना ली है। इस लाइन में गुट के ही कांग्रेसी अक्सर दिखाई देते हैं।
Created On :   21 Dec 2022 1:36 PM IST