- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- विवाहिता की प्रताड़ना, पति समेत पांच...
विवाहिता की प्रताड़ना, पति समेत पांच पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क, खामगांव। प्लाॅट लेने के लिए मायके से दो लाख रूपए लाने की मांग करते विवाहिता की शरीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना करने की घटना पिपलगांव राजा में घटी। मामले में शिकायत के आधार पर पिं राजा पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच सदस्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सौ भाग्यश्री उमेश चव्हाण (२१) इस विवाहिता ने पिपलगांव राजा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, प्लाॅट लेने के लिए मायके से दो लाख रू लाने की मांग करते पति समेत ससुराल के लोगो ने शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ना की तथा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने पति उमेश भावसिंह चव्हाण (२६), सास कमलाबाई भावसिंह चव्हाण (४०) तथा नणंद सौ कविता सतिष मुले (२८) एवं ससुर भावसिंह मानगिर चव्हाण सभी निवासी उमरा अब निवासी पुणा के खिलाफ धारा ४९८ अ, ५०४, ५०६, ३४ भादंवी तहत अपराध दर्ज किया हैं। आगे की जांच पिपलगांव राजा पुलिस कर रही हैं।
Created On :   10 Dec 2021 7:46 PM IST