- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- खेल-खेल में लगाई फांसी, 12 वर्षीय...
खेल-खेल में लगाई फांसी, 12 वर्षीय लड़के की मौत

डिजिटल डेस्क, खामगांव| घर मेें खेलते खेलते अचानक फांसी लगाने से १२ वर्षीय बालक की मौत होने कि घटना स्थानीय मिरा नगर परिसर में १७ मई को शाम के समय घटी। पुर्वेश वंदेश आवटे (१२) निवासी मिरा नगर ऐसा मृतक बालक का नाम हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग दाखिल किया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुर्वेश के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं, तो समय मिला कि सब्जी बेचने का व्यवसाय करते हैं। इस बीच १७ मई को उक्त बालक के पिता कंपनी में काम पर गए थे। तो मां घर में काम कर रही थी, उस समय बाहर खेलने जाने का बताकर उक्त बालक घर के पीछे गया। जहां होनेवाले लोहे के पाइप को उसने रूमाल बांधकर एवं उसके साथ वह खेल रहा था, खेलते खेलते अचानक उसे फांसी लगी। यह प्रकार उक्त बालक के मां को नजर आते ही उसने उसे तुरंत नीचे उतराकर इस बाबत की जानकारी पति को दी। तुरंत यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया, लेकिन डाक्टर ने जांच कर पुर्वेश को मृत घोषित किया।
Created On :   19 May 2022 6:37 PM IST