- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीहोर
- /
- स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के...
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ब्रांडिंग में भी सहयोग करेगी

डिजिटल डेस्क, सीहोर। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर जाकर शुभ दीपावली गिफ्ट बॉक्स भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की इस मेहनत की काफी सराहना की। समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है और संवहनीय आजीविका पर जोर देने की बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को साकार करती स्वयं समूह की महिलाओं द्वारा गौशालाओं में पंचगव्य से बनी सामग्री, हवन सामग्री, पूजन सामग्री एवं धन की देवी लक्ष्मी जी की प्रतिमा आधारित एक शुभ दीपावली गिफ्ट बॉक्स तैयार किया गया है। इस गिफ्ट बॉक्स में समूह की महिलाओं द्वारा दीपावली पूजन में लगने वाली 26 प्रकार की सामग्री है रखी गई है। गिफ्ट पैक की कीमत बाजार में ₹ 399 में आजीविका रूरल मार्ट लुनिया चौराहा सीहोर व आजीविका मार्ट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर प्राप्त की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आजीविका मिशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि गरीब और वंचित परिवारों को स्थाई आजीविका दी जा सके। इस अवसर पर महिलाओं के साथ कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हर्ष सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्री दिनेश बरफा उपस्थित थे।
Created On :   7 Nov 2020 3:15 PM IST