- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला
- /
- पूर्व संयुक्त निदेशक वी.एस. जालटा...
पूर्व संयुक्त निदेशक वी.एस. जालटा के निधन पर शोक व्यक्त

By - Bhaskar Hindi |16 Oct 2020 10:47 AM IST
पूर्व संयुक्त निदेशक वी.एस. जालटा के निधन पर शोक व्यक्त
डिजिटल डेस्क, शिमला। पूर्व संयुक्त निदेशक वी.एस. जालटा के निधन पर शोक व्यक्त सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, विभाग के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों ने विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक वी.एस. जालटा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जिला शिमला की तहसील ठियोग में स्थित पैतृक गांव में आज प्रातः उनका निधन हो गया। वी.एस. जालटा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से वर्ष 1990 में संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत हुए। हरबंस सिंह ब्रसकोन ने कहा कि वी.एस. जालटा को विभाग के लिए दी गई मूल्यवान सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। निदेशक एवं विभाग के समस्त कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Created On :   16 Oct 2020 3:21 PM IST
Next Story