- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- डम्पिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग
डम्पिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग

By - Bhaskar Hindi |26 April 2022 12:28 PM IST
खामगांव डम्पिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग
डिजिटल डेस्क, खामगांव। यहां की रावणटेकडी परिसर के डम्पिंग ग्राउंड के कचरे में आग लगने की घटना सोमवार 25 अप्रैल को दोपहर के समय उजागर हुई। जानकारी मिलते ही दमकल दल घटनास्थल पर पहुंचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से जमा किया कचरा शहर के बाहर रावणटेकडी परिसर स्थित डम्पिंग ग्राउंड पर डाला जाता है। इस बीच कचरे में सोमवार को दोपहर के समय अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग पूरे डम्पिंग ग्राउंड पर फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही नप दमकल दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। चार दमकल वाहन इस्तेमाल करने पर भी आग पर काबू पाने मशक्कत करनी पड़ी।
Created On :   26 April 2022 5:57 PM IST
Next Story