- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- छुट्टी के लिए पड़ोस की बच्च्ी को...
छुट्टी के लिए पड़ोस की बच्च्ी को लेकर कार्यालय पहुंची महिला कर्मचारी

By - Bhaskar Hindi |11 Jun 2022 11:54 AM IST
कटनी छुट्टी के लिए पड़ोस की बच्च्ी को लेकर कार्यालय पहुंची महिला कर्मचारी
डिजिटल डेस्क, कटनी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में डयूटी से बचने के लिए अजब तरह के बहाने कर्मचारी अफसरों के सामने रख रहे हैं। ताजा मामला मेन पावर कक्ष का है। यहां पर एक महिला कर्मचारी पड़ोस के ही छह माह के बच्चे को अपने साथ लाते हुए छुट्टी मांगने पहुंची। अफसरों को जब शंका हुई और महिला से उक्त बच्चे के संबंध में सामान्य जानकारी जुटानी शुरु की तो पोल खुल जाने की डर से महिला कर्मचारी पांच मिनट में कहकर आने को यहां से रवाना हो गई। इसी तरह के अन्य नए-नए बहाने कर्मचारी पेश कर रहे हैं। जिसमें तो एक कर्मचारी ने अपने आप को अस्पताल में भर्ती होना बताया, उक्त कर्मचारी से जब भर्ती पर्ची के संबंध में पूछताछ अधिकारियों ने शुरु की तो उक्त कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बनाने लगा।
Created On :   11 Jun 2022 5:24 PM IST
Tags
Next Story