- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- बारिश के आगमन से खिले किसानों के...
बारिश के आगमन से खिले किसानों के चेहरे

डिजिटल डेस्क, खामगांव। बारिश का आगमन होने से भगवान पर भरोसा रखने वाले कहने लगे कि आखिर चिंता भगवान को ही होती हैं। गुरूवार, 16 जून से बारिश का आगमन होने से खामगांव शहर समेत तहसील के किसानों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखाई दे रही हैं। परिसर के किसानों की खामगांव शहर समेत गांवो में खेती के लिए लगनेवाली सामग्री, बीज, खाद खरीदने के लिए यहां के कृषि केंद्रों पर भीड़ नजर आ रही है। साथ ही नागरिक बरसात के दिनों में अपने घर बारिश का पानी न टपके इसलिए वे घर के छत की मरम्मत करने जुटे है। साथ ही आम नागरिक बारिश से बचाव करने के लिए ताड़पत्री आदि आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भीड़ करते दिखाई दे रहे हैं। यहां की साप्ताहिक मंडी में बारिश से बचाव के लिए शेड के रूप में काम करनेवाली 12 फीट, 15 फीट समेत आदि साईजों की ताड़पत्री विक्रेता बिक्री करते दिख रहे हैं। जिससे यहां के बाजार में रौनक दिखाई दे रही हैं।
खरीददारी के लिए बाजार में रौनक
खामगांव शहर तथा परिसर में गुरूवार, 16 जून को जमकर बारिश ने दस्तक दी। बारिश से होने वाले हानि को बचाने के लिए ग्रामीण तथा शहर के लोगों की जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजार में भीड़ दिखाई दे रही हैं। जिससे सभी ओर रौनक दिखाई दे रही हैं। किसानों समेत आम नागरिकों के चेहरे पर उत्साह दिखाई दे रहा है। खाद के दुकानों पर भी खरीददार किसानों की बीज एवं खाद खरीदी के लिए भीड़ देखी जा रही हैं। परिसर में खेत जमीन उपजाऊ हैं। किंतु अच्छी बारिश नहीं हुई हो तो किसानों के सिर पर चिंता की लकिरे आ जाती हैं। इस परिसर में विषेश कर कपास एवं सोयाबीन के उत्पादन लिए जाते हैं।
इसके लिए सभी तरफ खेती के मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहे हैं। राज्य में चारो ओर बारिश ने दस्तक देने की खबरे सुनकर किसानों का उत्साह ओर भी बढ़ने लगा है। खेती के साथ ही अपना घर तथा झोपडी बारिश के दिनों में न टपके इस लिए प्लास्टिक की ताड़पत्री, टिनपत्रे तथा अन्य सामग्री नागरिक बाजार से बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार मार्ग पर इस खरीददारी को लेकर आवाजाही बढ़ी हैं। खामगांव शहर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक खरीदी के लिए आते हैं। जिससे बाजार में विविध सामग्री खरीदी के लिए नागरिकों की भीड़ दिखाई दे रही हैं।
खेत जुताई के लिए किसानों की जद्दोजहद
परिसर में हुई बारिश के कारण खेती के कामों में गति आई हैं। जिससे सभी ओर किसानों की बुआई पूर्व मशक्कत के लिए जद्दोजहद दिखाई दे रही हैं। कई स्थानों पर काड़ी कचरा चुनकर, हल चलाकर किसानों ने खरीफ की बुआई के लिए खेत जमीन तैयार कर ली है। सभी ओर काम की एक ही गड़बड़ी होने से ट्रैक्टर मिलना मुश्किल हो गया हैं। जिससे किसानों को ज्यादा पैसे गिनकर अपने खेती के काम समय पर निबटाने पड़ रहे है।
Created On :   18 Jun 2022 3:49 PM IST