- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- तौल में हेराफेरी कर कपास की कर रहा...
तौल में हेराफेरी कर कपास की कर रहा था चोरी

डिजिटल डेस्क, खामगांव | तौल में हेराफेरी कर कपास की चोरी करने का प्रकार तहसील के कारेगांव बु यहां उजागर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारेगांव के एक किसान के पास रविवार को शाम के समय एक व्यापारी कपास लेने के लिए आया था। उसने वह अकोट का निवासी होने का बताते कपास का सौदा किया। तौल कर तीन क्विंटल कपास वाहन में भरा, लेकिन इस समय कुछ नागरिकों को उक्त व्यापारी के तौल पर संदेह आया, जिस कारण सभी ने एकजूट होकर कपास दूसरे काटे पर गिनने का ठहराया। वाहन से कपास निकालकर दूसरे काटे पर गिनने पर वहा ३ क्विंटल ९५ किलो होने का पता चला। लेकिन कपास काटे पर गिनते समय अंधेरे का लाभ उठाते उक्त व्यापारी वहां से भाग गया। देखा जाए तो करीबन ९५ किलो कपास की चोरी हुई थी, लेकिन ग्रामवासियो के सुझबुझ के चलते या प्रकार उजागर हुआ।
Created On :   26 Nov 2021 5:25 PM IST