- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- जिला स्तरीय जैव विविधता क्वीज...
जिला स्तरीय जैव विविधता क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

डिजिटल डेस्क, अलिराजपुर। म.प्र जैवविविधता बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार जिले के छात्र -छात्रओं में जैव विविधता के प्रति जानकारी एवं रूची को विकसित करने व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला स्तरीय जैव विविधता क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 57 विद्यालयो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पटेल पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान उत्कृष्ठ उ.मा. विद्यालय अलीराजपुर व तृतीय स्थान डान बास्कों स्कूल ने प्राप्त किया। तीनों स्कूलों को क्रमशः तीन हजार ,इक्कीस सौ एवं पंद्रह सौ रूपय की राशि एवं प्रमाण पत्र वितरीत किए जाएगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पटेल पब्लिक स्कूल आगामी 24 अक्टूबर 2020 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। तीनों विजेता टिमों को जिला प्रशासन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाऍ दी गई।
Created On :   7 Oct 2020 4:29 PM IST