धमतरी : मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी के 12 वीं कड़ी का प्रसारण 08 नवंबर को

By - Bhaskar Hindi |3 Nov 2020 10:33 AM IST
धमतरी : मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी के 12 वीं कड़ी का प्रसारण 08 नवंबर को
डिजिटल डेस्क, धमतरी। लोकवाणी में इस बार का विषय ’बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य धमतरी 03 नवम्बर 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी के बारहवीं कड़ी का प्रसारण आगामी आठ नवंबर, रविवार को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल लोकवाणी में इस बार ‘बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद, भविष्य विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों में सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाता है।
Created On :   3 Nov 2020 3:11 PM IST
Next Story