धमतरी : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत आर.बी.सी. 6-4 के तहत

डिजिटल डेस्क, धमतरी। धमतरी 25 अगस्त 2020 प्राकृतिक आपदा से जिले के नगरी विकासखण्ड के चार मृतक के परिजनों को कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हरदीभाठा निवासी श्री बुधलाल मरकाम की पानी में डूबने से 18 मार्च 2019 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनकी पत्नी श्रीमती जयंती मरकाम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम कोंगेरा (बिरगुड़ी) निवासी श्री बंदनसिंग नेताम की पानी में डूबने से सात अप्रैल 2020 को मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप पत्नी श्रीमती गीता बाई नेताम को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया। इसी तरह ग्राम गोविन्दपुर के दम्पत्ति श्री रामनाथ नेताम और श्रीमती मंगली बाई नेताम की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से 15 मई 2020 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पुत्र/पुत्री क्रमशः श्री राधेलाल नेताम, श्री श्यामलाल, सुश्री रजनीबाई को, प्रत्येक मृतक चार-चार लाख रूपए के हिसाब से कुल आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि आर.बी.सी. 6-4 के तहत स्वीकृत किया गया है।
Created On :   25 Aug 2020 3:22 PM IST