- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- बेटी ने लगाया पिता पर मारपीट कर...
बेटी ने लगाया पिता पर मारपीट कर फांसी में लटकाने का आरोप

डिजिटल डेस्क,कटनी। बरही की फारेस्ट कालोनी में महिला आरती पति ऋषिकुमार बडग़ैंया (35) की मौत से बवाल मच गया। मृतका की बेटी ने आरोप लगाया कि पापा ने मम्मी के साथ मारपीट कर फांसी में लटका दिया था। मामला इसलिए भी संदिग्ध बताया जा रहा है कि रात में ही पति बाइक से पत्नी का शव लेकर बरही अस्पताल पहुंच गया था। वहीं परिजनों ने भी पति पर आरती एवं बच्चों के साथ शराब पीकर मारपीट का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम के दौरान गुरुवार को परिजनों ने रिटायर फौजी की अस्पताल परिसर में धुनाई कर दी।
बाइक से शव लेकर अस्पताल पहुंचा-
जानकारी के अनुसार सेना से रिटायर ऋषि बडग़ैंया मूल रूप से विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का बडग़ैंया सलैया का निवासी है। वर्तमान में वह बरही की फारेस्ट कालोनी में परिवार से साथ रहता है। जबकि आरती का मायका बरही थाना क्षेत्र के नदावन में है। बुधवार रात करीब 11 बजे पत्नी को आरती को मृत अवस्था में लेकर बाइक से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही पहुंचा। उसका कहना था कि आरती ने फांसी लगा ली थी। ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को उसी समय मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची एवं मायके पक्ष को सूचना दी।
बेटी एवं मायके पक्ष ने लगाया आरोप-
मृतका की पुत्री ने आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब 10 बजे मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। पापा ने मम्मी के साथ मारपीट कर मम्मी को फांसी पर लटका दिया था। वहीं मृतका के भाई सच्चिदानंद त्रिपाठी ने जीजा पर आरती की हत्या का आरोप लगाया है। सच्चिदानंद ने पुलिस पर भी मनमर्जी के बयान देने दबाव डालने आरोपित किया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Created On :   29 Sept 2022 7:18 PM IST