दंतेवाड़ा : उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मवीरों का जेएईएस ने कलेक्टर श्री दीपक सोनी के हाथों कराया सम्मान

डिजिटल डेस्क, दंतेवाड़ा। 11 अगस्त 2020 कोरोना महामारी के बीच अपने कर्त्तव्य निष्ठा और सेवाभाव के माध्यम से मिसाल कायम करने वाले अपने फ्रंट लाइन वारियर्स का आज जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। श्री सोनी ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस का संचालन करने वाली संस्था जेएईएस की ओर से दिए जा रहे सम्मानित कोरोना वारियर्स, कोविड रिजर्व एम्बुलेंस में सेवा दे रहे 108 कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की गई। सम्मानित होने वाले 108 कर्मचारियों में ईएमटी श्री सूरज प्रकाश साकिया, सुश्री प्रियंका साहू, श्री पुरोहित सिंह, पायलट श्री अशोक सिंह ठाकुर, श्री सुरेंद्र सिंह शामिल थे। संस्था द्वारा बताया गया कोरोना वायरस के चलते वर्तमान समय में उत्पन्न हुई विकट परिस्थिति के बीच हमारे ईएमटी और पायलट पूरी लगन और निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके इस सेवाभाव की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह सम्मान उनके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। इस अवसर पर संस्था की ओर से रीजनल मैनेजर श्री मुकेश शांडिल्य एवं जिला प्रबंधक श्री हेमराज सिंह उपस्थित रहे। स.क्र./811/दानेश्वरी
Created On :   12 Aug 2020 1:25 PM IST