दंतेवाड़ा : प्रवासी श्रमिकों का किया गया रोजगार हेतु काउंसिलिंग

डिजिटल डेस्क, दंतेवाड़ा। 01 सितम्बर 2020 जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार धुर नक्सली तथा पहुंच विहीन ग्राम पंचायत धनिकरका विकासखंड कटेकल्याण में प्रवासी श्रमिकों का रोजगार के संबंध में जानकारी दी गई। रोजगार अधिकारी श्री एस पीकेश्वर, सहायक संचालक कौशल विकास श्री हरीश सिन्हा, प्राचार्य श्री कृतेश हिरवानी, श्रम पदाधिकारी श्री सुदेश गोटी, उद्योग महाप्रबंधक श्री अजित बिलुंग द्वारा तीन पालियों में अलग-अलग लोगों का काउंसिलिंग किया गया। जिसमें प्रवासी श्रमिकों को नियोक्ताओं और कार्य स्थल की जानकारी दी गई। लोन के सम्बध बताया गया। जिसमें से 63 लोगों की श्रमिक पंजीकरण की कार्यवाही की गई। विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही महामारी कोरोना के संबंध में पहले से और अधिक जागरूक रहने और सावधानी बरतने के बारे में बताया गया।
Created On :   2 Sept 2020 3:39 PM IST