- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- खामगांव में बड़ी देवी के दर्शन के...
खामगांव में बड़ी देवी के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़

डिजिटल डेस्क, खामगांव. समूचे भारत में केवल खामगांव शहर में जगदंबा उत्सव मनाया जाता है। जिसके चलते शहर के जगदंबा चौक परिसर में स्थित बड़ी देवी के दर्शन करने भक्तों की बड़े पैमाने पर भीड़ दिखाई दे रही है। हर रोज हजारों भक्त दर्शन कर प्रसाद का लाभ ले रहे है। साथ ही हर रोज यहां के शहर के जगदंबा उत्सव मंडल व्दारा भजन, कीर्तन, माता का जागरण आदि के साथ माता का उत्सव मनाया जा रहा हैं। सुबह और शाम आरती कर भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना की जा रही हैं। हर रोज भाविक भक्तों की सुबह से देर रात तक भारी भीड़ उमड़ रही हैं।
सोमवार, १७ अक्तूबर को महाप्रसाद का आयोजन किया गया हैं। उसी तरह बुधवार, १९ अक्तूबर को सत्यनारायण एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गुरूवार, २० अक्तूबर को शहर से विसर्जन शोभयात्रा निकाली जाएगी। माता मंदिर परिसर को यात्रा का स्वरूप प्राप्त हुआ।
Created On :   12 Oct 2022 5:40 PM IST