- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- हरदा: शुक्रवार 23 अक्टूबर का कोरोना...
हरदा: शुक्रवार 23 अक्टूबर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन 13 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 344 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई

डिजिटल डेस्क, हरदा। हरदा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शुक्रवार 23 अक्टूबर को कुल 357 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 13 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 344 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में छीपाबड़ निवासी 23 वर्षीय महिला, हंडिया निवासी 50 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 7 टिमरनी निवासी 31 वर्षीय पुरुष, घंटाघर के पास हरदा निवासी 31 वर्षीय पुरुष तथा 31 वर्षीय महिला, शर्मा कॉलोनी हरदा निवासी 14 वर्षीय बालक तथा 36 वर्षीय पुरुष, ग्वाल नगर हरदा निवासी 28 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 10 टिमरनी निवासी 25 वर्षीय महिला, सोडलपुर निवासी 24 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 32 हरदा निवासी 54 वर्षीय पुरुष, पोखरनी निवासी 25 वर्षीय महिला तथा बीड़ हरदा निवासी 30 वर्षीय महिला शामिल है। शुक्रवार को 160 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 23412 में से 22654 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 758 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 137 है,1183 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 310 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।
Created On :   24 Oct 2020 2:53 PM IST