- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- हरदा: बुधवार 09 सितम्बर का कोरोना...
हरदा: बुधवार 09 सितम्बर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन 21 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 74 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई

डिजिटल डेस्क, हरदा। हरदा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि बुधवार 09 सितम्बर को कुल 95 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 21 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 74 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में जोशी कालोनी हरदा निवासी 65 वर्षीय पुरुष एवं 50 वर्षीय महिला, जटपुरा खिरकिया निवासी 35 वर्षीय पुरुष, 12 वर्षीय बालिका, 18 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालिका, 35 वर्षीय पुरूष,11 वर्षीय बालक, 17 वर्षीय बालिका, 23 वर्षीय महिला, फाईल वार्ड हरदा निवासी 36 वर्षीय पुरुष एवं 32 वर्षीय महिला, खेडीपुरा हरदा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, चौबे कालोनी हरदा निवासी 58 वर्षीय पुरुष, सुभाष वार्ड हरदा निवासी 59 वर्षीय महिला, ग्राम रन्हाई कला निवासी, 20 वर्षीय महिला, राम शरणम् कॉलोनी हरदा निवासी 25 वर्षीय पुरुष, मधु मार्केट हरदा निवासी 60 वर्षीय महिला, रहटगांव निवासी 30 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, एवं 34 वर्षीय महिला शामिल है। बुधवार को 242 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 11263 में से 10794 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 469 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 98 है, 437 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 11 मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी हैं। 3 हज़ार 777 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 132 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।
Created On :   10 Sept 2020 3:56 PM IST