- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- हरदा: शुक्रवार 30 अक्टूबर का कोरोना...
हरदा: शुक्रवार 30 अक्टूबर का कोरोना हेल्थ बुलेटिन 11 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 297 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई

डिजिटल डेस्क, हरदा। हरदा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि शुक्रवार 30 अक्टूबर को कुल 308 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 11 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा 297 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। पॉजिटिव रिपोर्ट में ब्रजधाम कालोनी हरदा निवासी 65 वर्षीय पुरुष,गली नं 04 हरदा निवासी 48 वर्षीय पुरुष, गुर्जर बोर्डिंग हरदा निवासी 50 वर्षीय महिला, वार्ड नं 10 टिमरनी निवासी 28 वर्षीय पुरुष, भाटपरेटिया निवासी 18 वर्षीय बालिका, 16 वर्षीय बालिका, 16 वर्षीय बालिका, 14 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय पुरुष तथा 42 वर्षीय महिला एवं गहाल निवासी 58 वर्षीय महिला शामिल है। शुक्रवार को 216 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक भेजे गए कुल 25613 में से 24814 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी हैं। 799 सैंपल की रिपोर्ट आना शेष हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 88 है,1311 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जिले की स्वास्थ संस्थाओ में आज फीवर क्लिनिक में 290 मरीजो का परिक्षण कर स्वस्थ लाभ दिया गया।
Created On :   31 Oct 2020 3:44 PM IST