- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- देवास में नवरात्रि व्यवस्थाओं के...
देवास में नवरात्रि व्यवस्थाओं के संचालन एवं समन्वय के लिए माताजी टेकरी शंख द्वार पर कंट्रोल रूम स्थापित -

डिजिटल डेस्क, देवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने नवरात्रि पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अन्य आवश्यक कार्यवाहियां सुनिश्चित करने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/अधिकारियों की ड्यूटी संपूर्ण माताजी टेकरी क्षेत्र पर लगाई है। अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में सतत सम्पर्क बनाये रखने के लिए माताजी टेकरी शंख द्वार रपट मार्ग पर संचालन एवं समन्वय बनाये रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। कन्ट्रोल रूम पर तीन पारियों में अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 को दृष्टिगत रख भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चि करेंगे। अधिकारी निर्धारित समय पर उपलब्ध रहकर संचालन एवं समन्वय संबंधी कार्यवाही करेंगे। समन्वय स्थल पर दूरभाष संबंधी सूची रखेंगे तथा महत्वपूर्ण दूरभाषों पर आपात स्थिति में तत्समय सूचना डीएम/पुलिस कंट्रोल रूम को देंगे। सम्पर्क बनाये अधिकारी अपनी पहचान के लिए बैच धारण भी करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कंट्रोल रूम पर डॉक्टर/अधिकारी की ड्यूटी लगायेंगे।
Created On :   17 Oct 2020 3:14 PM IST