- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- हरदा
- /
- हरदा: कलेक्टर संजय गुप्ता ने किया...
हरदा: कलेक्टर संजय गुप्ता ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण

By - Bhaskar Hindi |25 Aug 2020 3:57 PM IST
हरदा: कलेक्टर संजय गुप्ता ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण
डिजिटल डेस्क, हरदा। हरदा नवागत कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिकारियों से कार्यालय संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट शाखा के नाजिर को परिसर में साफ-सफाई बनाये रखने विशेष कर टॉयलेट्स की साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होने जिला जनसम्पर्क कार्यालय के कर्मचारियों को समाचार पत्रों की पॉजिटिव एवं नेगेटिव खबरों की पेपर कटिंग्स प्रात: 10:30 तक अनिवार्यत: उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
Created On :   25 Aug 2020 3:52 PM IST
Next Story