- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीहोर
- /
- विजयादशमी पर बोले शिवराज - बुराई और...
विजयादशमी पर बोले शिवराज - बुराई और गरीबी का दहन कर बनाएं नया MP

डिजिटल डेस्क,भोपाल। बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के तौर पर मनाया जाने वाला दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भी बुराई के प्रतीक माने जाने वाले रावण का दहन किया गया। सीहोर के बुदनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही।
गौरतलब है कि विजयादशमी के पर्व के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ सीहोर के बुदनी पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान राम और मां सीता की पूजा की। उसके बाद सभी जगह भगवान राम की बारात निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। उसके बाद रावण का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि क्रोध, लोभ, अन्याय, अहंकार, क्रूरता के साथ गंदगी, भ्रष्टाचार और गरीबी रूपी रावण का दहन कर एक नया भारत और नया मध्यप्रदेश बनाएं।




Created On :   1 Oct 2017 9:09 AM IST