- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला
- /
- मुख्यमंत्री ने डाॅ. गौरव शर्मा को...
मुख्यमंत्री ने डाॅ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर दी बधाई

By - Bhaskar Hindi |19 Oct 2020 11:41 AM IST
मुख्यमंत्री ने डाॅ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर दी बधाई
डिजिटल डेस्क, शिमला। मुख्यमंत्री ने डाॅ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद बनने पर दी बधाई मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला हमीरपुर के निवासी डाॅ. गौरव शर्मा को न्यूजीलैंड में सांसद चुने जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डाॅ. गौरव शर्मा ने अपने नाम को सार्थक करते हुए विदेश में हिमाचल प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि डाॅ. गौरव शर्मा हमीरपुर जिला के गलोड़ से सम्बन्ध रखते हैं और हाल ही में न्यूजीलैंड में संपन्न हुए चुनावों में वह सांसद चुने गए हैं।
Created On :   19 Oct 2020 3:34 PM IST
Next Story