- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- झूठे दस्तावेज तयार कर भगवान को...
झूठे दस्तावेज तयार कर भगवान को लगाया चूना, पुजारी के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। कहते हैं कि लालच बुरी बला, जो इसके चंगुल में फंसा वो कभी नहीं फला। इस बार एक पुजारी लालच में ऐसा फंसा कि उसे अब भगवान याद आने लगे हैं। उसने मोटी कमाई के चक्कर में भगवान के नाम पर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। दरअसल तहसील के तालखेड़ गांव में नृसिंह भगवान का मंदिर है। जिसके नाम से सरकारी अनुदान दिया गया था। इस अनुदान को लेने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाए गए थे। जो मंदिर के पुजारी खेडकर ने ही तैयार कराए थे।
श्री नृसिंह भगवान देवस्थान की जमीन के लिए 28 नंवबर को अनुदान आया था, लेकिन जैसे ही पुजारी खेडकर को इसकी भनक लगी, उसने सौ रूपए का शपथ पत्र बनवाया। साथ ही जाली बांड पेपर तैयार कर देवस्थान के बैंक खाते से 16 हजार 500 रूपए निकाल लिए। इस बात की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने जाल बिछाया, जिसमें पुजारी फंस गया। इसके बाद मंडल अधिकारी पदमाकर मुलाटे की शिकायत पर ग्रामीण पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सोमनाथ नरके कर रहै हैं।
Created On :   24 March 2021 6:17 PM IST