- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- गुटखे की ढुलाई कर रहे दुपहिया सवार...
गुटखे की ढुलाई कर रहे दुपहिया सवार को पकड़ा, माल जब्त

डिजिटल डेस्क, खामगांव। गुटखे की ढुलाई कर रहे दुपहिया सवार युवक को पिपलगांव राजा पुलिस ने पकड़ने की घटना भंडारी समिप रविवार दि २८ नवम्बर को घटी। इन आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से विमल गुटखा, नजर एवं वाह गुटखा समेत दुपहिया ऐसा कुल ६० हजार रूपयों का माल जब्त किया हैं, इस कार्रवाई के कारण गुटखे की तस्करी करने वालों में खलबली मची हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस अधिक्षक श्रवण दत्त ने थानेदार समेत पुलिस कर्मचारियों को अवैध गुटखा बिक्री एवं अवैध व्यवसाय करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिस कारण पिंपलगांव राजा पुलिस ने नजर गुटखे की तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी थी। इस बीच नांदूरा मार्ग से गुटखा आ रहा होकर होटल समृध्दि समिप मोड़ पर इस गुटखे का निपटारा लगाया जा था, ऐसी गुप्त जानकारी थानेदार आडे को मिली। इस जानकारी पर से उन्होने जाल बिछाकर मोताला तहसील के तरोडा निवासी बलीराम आत्माराम जाधव (४५) को भंडारी यहां पकड़ा। इस समय उसके पास से गुटखा तथा एक दुपहिया क्रमांक एमएच-२८-२९६२ ऐसा कुल ६० हजार ८६ रूपयों का माल जब्त किया हैं। इस मामले में पिपलगांव राजा पुलिस ने पुलिस कर्मचारी विनोद भोजने के शिकायत पर से आरोपी बलीराम जाधव के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया हैं, आगे की जांच थानेदार सतिष आडे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक मनोहर हिवाले कर रहे हैं।
Created On :   1 Dec 2021 6:11 PM IST