- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Tumsar
- /
- तुमसर में भाजपा को केवल एक सदस्य की...
तुमसर में भाजपा को केवल एक सदस्य की जरूरत

डिजिटल डेस्क, तुमसर। पंचायत समिति में भाजपा के 10, कांग्रेस के 3, राकांपा के 6 व शिवसेना की 1 सीट है। यहां बहुमत के लिए भाजपा को केवल एक सदस्य के समर्थन जरूरी है। महाविकास आघाड़ी के नीति अनुसार उनके पास दस सीटें है। यहां कौन किसे समर्थन देगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग चर्चाएं हंै। चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपने सदस्यों को बाहर दौरे पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के येरली पंचायत समिति के सदस्य नंदू रहांगडाले व खापा पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीकांत सेलोकर भाजपा के सभापति पद के दावेदार माने जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी द्वारा कांग्रेस पार्टी के सिलेगांव पंचायत समिति के हिरालाल नागपुरे, माडगी पंचायत समिति के सदस्य राकांपा के मनोज झुरमुरे व नाकाडोंगरी पंचायत समिति के सदस्य शिवसेना की दिपिका गौपाले सभापति पद के लिए दावेदार है। तुमसर पंचायत समिति में किसका वर्चस्व रहेगा, यह आज चुनाव के पश्चात स्पष्ट होगा।
Created On :   6 May 2022 7:25 PM IST