- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के वाहन ने...
भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के वाहन ने मारी थी टक्कर

By - Bhaskar Hindi |25 Oct 2021 4:52 PM IST
सुरखी डेम के समीप प्रधान आरक्षक की हुई थी हादसे में मौत भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के वाहन ने मारी थी टक्कर
डिजिटल डेस्क कटनी। सुरखी डेम के समीप प्रधान आरक्षक को टक्कर मारने वाले डम्पर की पहचान हो गई है। वाहन क्रमांक एमपी 21 एच 2312 को एनकेजे पुलिस ने जब्त कर लिया है। शनिवार देर शाम बड़वारा थाने में डयूटी से लौटते वक्त प्रधानआरक्षक हीरालाल निषाद की मौत सडक़ हादसे में हो गई थी। पुलिस ने बताया कि डम्पर से डस्ट का परिवहन किया जा रहा था। चालक के विरुद्ध मामला कायम कर लिया गया है। उक्त वाहन संदीप पायल पिता रामरतन पायल के नाम परिवहन विभाग में पंजीकृत है। आरटीओ पोर्टल के अनुसार उक्त वाहन का फिटनेस 4 नंवबर 2022 तक है। एनकेजे प्रभारी नीरज दुबे ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Created On :   25 Oct 2021 10:21 PM IST
Next Story